शिमला को मिली बड़ी सौगात, CM सुक्खू ने किया 3.18 करोड़ रुपये की लागत से बने खेल स्टेडियम का उद्घाटन

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 05:09 PM (IST)

Shimla News : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला के संजौली इलाके में एक बहुउद्देशीय स्टेडियम का उद्घाटन किया। यहां जारी एक बयान के अनुसार 3.18 करोड़ रुपये की लागत से बने इस स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं के लिए एक ओपन मैदान, एक हॉल, एक ओपन हॉल और एक रसोईघर के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के पहले 'चिट्टा जागरूकता वॉलीबॉल टूर्नामेंट' का उद्घाटन भी किया और जीतने वाली टीम के लिए एक लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की।

यह टूर्नामेंट 'अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मकालीन महोत्सव शिमला' के हिस्से के तौर पर आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने संजौली मैदान को और बेहतर बनाने के लिए एक करोड़ रुपये, एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बनाने और संजौली होली मेले को जिला स्तर का दर्जा देने की घोषणा की। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में 'खेलो इंडिया' प्रतियोगिताएं आयोजित करने की कोशिश कर रही है और संबंधित विभाग को इसके लिए निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं की पुरस्कार राशि बढ़ा दी है और राज्य में खेलों को और बढ़ावा देने के लिए जल्द ही राष्ट्रीय स्तर के खेल विजेताओं को पुरस्कृत करने की नीति लाएगी। उन्होंने बताया कि शिमला के पास घटासनी में 10 करोड़ रुपये की लागत से एक स्टेडियम बनाया जा रहा है। अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा, ''मैं अपने स्कूल के दिनों में खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेता था और इसलिए खिलाड़ियों के सामने आने वाली चुनौतियों को समझता हूं।'' 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News