चुनाव से पहले ही हिमाचल के कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा ने दिया पद से इस्तीफा

Friday, Apr 12, 2019 - 02:31 PM (IST)

मंडी: आखिरकार चुनाव से पहले ही कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार दोपहर को अनिल शर्मा ने ऊर्जा मंत्री के पद से इस्तीफा सीएम जयराम ठाकुर को भेजा। आश्रय शर्मा को मंडी से कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद भाजपा ने अनिल शर्मा को साफ शब्दों में कह दिया था कि या तो वे अपने बेटे को चुने या पार्टी के प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के लिए मंडी में अपने बेटे के खिलाफ प्रचार में जाए। जिसके बाद अनिल शर्मा ने बेटे का साथ देने जा फैसला लिया है और मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि आए दिन भाजपा और कांग्रेस में अनिल शर्मा को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा था। लेकिन अब यह जुबानी जंग थम गई है। अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा और पिता सुखराम ने हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इसके बाद से अनिल पर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने का दवाब था। हालांकि उन्होंने भाजपा की सदस्यता अभी नहीं छोड़ी है।



 

Ekta