हिमाचल बजट : कहां से आएगा और कहां जाएगा जयराम का रूपया

Friday, Mar 06, 2020 - 03:29 PM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश का बजट शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रस्तुत किया गया। बजट में उन्होंने विकास कार्यों पर अधिक जोर दिया। वहीं उन्होंने नई भर्ती के साथ ही कर्मचारियों को खुश करने का प्रयास किया है। बजट प्रस्तुत करने के दौरान उन्होंने आय और खर्च का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया।

कहां से आएगा और कहां जाएगा जयराम का रूपया

2019-2020 :कुल आय 32330 करोड़
कुल व्यय 36337 करोड़
कुल राजस्व घाटा 4007 करोड़

वर्ष 2020-21 का 49131 करोड़ का बजट
कुल प्राप्तियां 38439
कुल व्यव 39123
राजस्व 684 करोड़
सकल राजकोषीय घाटा 7272 करोड़ रुपये

रुपये का बंटवारा

एक रुपए में से  
वेतन पर 26.66 पैसे
पेंशन पर 14.07 पैसे
कर्ज वापसी पर : 7. 09 पैसे
ब्याज अदायगी पर -10.04 पैसे
विकास व अन्य कार्यों पर 41.22 पैसे

kirti