18 जनवरी को मिलेगा हिमाचल BJP को नया अध्यक्ष, CM जयराम ठाकुर ने की पुष्टि

Monday, Jan 13, 2020 - 03:36 PM (IST)

शिमला (योगराज) : हिमाचल प्रदेश भाजपा को 18 जनवरी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि 17 को पार्टी अध्यक्ष के लिए नॉमिनेशन होगा और 18 जनवरी को अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बनी प्रक्रिया के तहत बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव होगा जिसके बाद भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा ने पिछले दिनों प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते कुछ सड़के अभी तक नही खुल पाई है। इसका कारण प्रदेश में भारी बर्फबारी है। अगर दोबारा बर्फबारी नही हुई तो दो से तीन दिन में इन सड़कों को खोल दिया जाएगा। मौसम विभाग ने फिर से चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में बर्फबारी हो सकती है इसके लिए प्रशासन बिलकुल तैयार है और सभी उपायुक्तों को बर्फबारी से निपटने के आदेश दे दिए गए हैं।
 

Edited By

Simpy Khanna