Himachal Election Live Result : भाजपा 25 पर अटकी, कांग्रेस बहुमत के पार, मुख्यमंत्री जीते, कई मंत्री हार रहे

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 01:47 PM (IST)

परौर (डेस्क) : Himachal Assembly Election 2022 Result, Election Counting Live: हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे के बाद कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना रखी है। रुझानों में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 39 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 2 सीट मिल सकती हैं। वहीं, सीएम जयराम ने जीत दर्ज कर ली है। मंडी के सरकाघाट से भाजपा के दलीप जीत गए हैं। नगरोटा बगवां से जीएस बाली के बेटे आरएस बाली और पालमपुर से आशीष बुटेल, धर्मशाला से सुधीर शर्मा जीत के करीब हैं। कांगड़ा में भाजपा 4 सीटों पर आगे हैं जबकि कांग्रेस ने 10 सीटों पर बढ़त बनाई है जो जीत की तरफ जा रही है। एक सीट पर आजाद प्रत्याशी जीत रहा है। वहीं, कांगड़ा से मंत्री राकेश पठानिया और सरवीन चौधरी भी हार रही हैं। 

 

रामपुर में 9 राउंड में भाजपा 86 वोट से आगे

हरोली से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश 5456 मतों से आगे
पांच राउंड के बाद झंडूता से भाजपा के कटवाल 766 वोट से आगे
रामपुर में विधानसभा क्षेत्र रामपुर में 9 राउंड में भाजपा 86 वोट से आगे
मनाली में 11वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़ 2303 वोटों से आगे। मनाली से गोविं ठाकुर पीछे
दस राउंड के बाद नयना देवी जी सीट पर भाजपा के रणधीर शर्मा 145 वोट से आगे
शिमला शहरी मतगणना पूरी औपचारिक घोषणा बाकी
घुमारवीं सीट पर आठ राउंड के बाद कांग्रेस के राजेश धर्माणी भाजपा के मंत्री राजेंद्र गर्ग से 3846  वोट से आगे।
आठ राउंड के बाद सदर बिलासपुर सीट पर भाजपा के त्रिलोक 331 वोट से आगे। कांग्रेस के बंबर ठाकुर पीछे
सोलन विधानसभा सीट पर आठ राउंड के बाद भाजपा कांग्रेस के धनीराम शांडिल 2678 वोट से आगे

चिंतपूर्णी से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन बबलू की जीत

चिंतपूर्णी से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन बबलू की जीत
चुराह विधानसभा क्षेत्र से 9 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी हंसराज की 3090 मतों से बढ़त।
कंगड़ा में मतगणना रुकी, मतगणना की तीसरी मंज़िल की सीलिंग टूटी, सभी नीचे की ओर भागे

ऊना सदर में भाजपा आगे, अन्य चार सीटों पर कांग्रेस को बढ़त

रामपुर में विधानसभा क्षेत्र रामपुर में आठ राउंड में के बाद भाजपा 109 वोट से आगे
शिमला ग्रामीण सीट पर 16 राउंड के बाद कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह 13320 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
नादौन सीट से दसवें राउंड में कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू आगे
ऊना सदर में भाजपा आगे। अन्य चार सीटों पर कांग्रेस को बढ़त, जीत लगभग तय


ऊना में सत्ती की लीड के बाद जश्न शुरू

लाहौल स्पीति में कांग्रेस के रवि ठाकुर ने जीत दर्ज की है। रवि की जीत के साथ कांग्रेस का खाता भी खुल गया है। तकनीकी शिक्षमंत्री रामलाल मारकंडा की हार हुई है।

 

प्रतिभा सिंह ने कहा-  हाई कमान आगे की रणनीति तय करेगा

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना ली है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में प्रतिभा सिंह ने कहा कि स्थिति स्पष्ट होने का इंतज़ार है, हाई कमान आगे की रणनीति तय करेगा। कांग्रेस हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है। मिलकर आगे बढ़ेंगे, प्रदेश में वीरभद्र सिंह मॉडल लागू होगा। प्रतिभा सिंह समेत पार्टी के अन्य नेता भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में है। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल पार्टी हाईकमान के दिशा निर्देशों पर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। भाजपा गड़बड़ पार्टी है, मगर कांग्रेस एकजुट है। यदि भाजपा ऐसा कुछ करती है तो प्रदेश की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अभी कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी, प्रदेश में वीरभद्र मॉडल लागू किया जाएगा। कांग्रेस का जनता से किया हर वादा पत्थर की लकीर है, पहली कैबिनेट में ओपीएस पर निर्णय होगा। आगे दस वादों को भो कांग्रेस पूरा करेगी।

मनाली से मंत्री गोविंद करीब 1400 वोटों से पीछे

कसुम्पटी में कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह के समर्थकों ने नाटी डाली। वे 9 हजार वोटो से आगे चल रहे हैं।
किन्नौऱ से 13 राउंड पूरे होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार जगत सिंह नेगी 6693  वोट से आगे चल रहे हैं। 

नादौन सीट पर नौवां राउंड में कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू 4890 मतों से आगे
मनाली सीट पर 9वें राउंड की गिनती के बाद भुवनेश्वर गौड़ 1444 वोटों से आगे
नयना देवी जी सीट से नौ राउंड के बाद भाजपा के रणधीर शर्मा 11 वोट से आगे हुए
पांवटा साहिब विधानसभा सीट से 8वें चरण के बाद भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी 8481 वोटों से आगे।

पांवटा साहिब सीट पर सात चरण के बाद भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी 7975 मतों से आगे है।
हमीरपुर दसवां राउंड निर्दलीय आशीष शर्मा को 13051 मतों की लीड
मनाली से मंत्री गोविंद करीब 1400 वोटों से पीछे
आनी से दसवें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार को 5875 की बढ़त
कांगड़ा में भाजपा 5 औरकांग्रेस 9 सीटों पर आगे। एक पर निर्दलीय को बढ़त
शिमला ग्रामीण सीट पर 15 राउंड के बाद कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह 12,690 वोटों से आगे
सोलन विधानसभा में पांच राउंड के बाद कांग्रेस के धनीराम शांडिल 2108 वोट से आगे। 
धर्मपुर सीट पर आठ राउंड के बाद कांग्रेस आगे

हमीरपुर में नौवां राउंड में निर्दलीय आशीष शर्मा को 12597 मतों की लीड
हरोली से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश को करीब 4000 मतों की लीड
झंडूता सीट पर चार राउंड के बाद भाजपा के कटवाल 276 वोट से आगे
दसवें राउंड तक आनी से भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार को 5875 की बढ़त

रामपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नंद लाल 64 से आगे

शिमला शहरी सीट पर नौ राउंड के बाद कांग्रेस के हरीश जनार्था 15436 मतों से आगे। भाजपा के संजय सूद 12431 मतों के साथ दूसरे स्थान पर। 
जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट पर 12 वां राउंड के बाद कांग्रेस के रोहित ठाकुर को 4566 मतों की बढ़त 
सातवें राउंड में रामपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नंद लाल 64 से आगे
भरमौर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी  प्रत्याशी डॉ जनकराज को 3676 मतों से बढ़त।

सोलन की चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस आगे

चंबा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर की 4526 मतों से बढ़त।
मनाली में कांटे का मुकाबला, फिर कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ 97 वोट से आगे
जुब्बल कोटखाई में कांग्रेस रोहित ठाकुर 4566 वोटों से आगे
सोलन जिले की चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस तो एक पर निर्दलीय को बढ़त
चुराह विधानसभा सीट से भाजपा के हंसराज को 2809 मतों से बढ़त

 

कांग्रेस के नंदलाल 95 वोट से आगे

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पाचं राउंड के बाद कांग्रेस आगे 233 वोट से आगे
जुब्बल कोटखाई में दस राउंड के बाद कांग्रेस के रोहित ठाकुर 2713 वोटों से आगे
शिमला शहरी सीट पोर्टमोर स्कूल मतगणना केंद्र में हरीश जनार्था जिंदाबाद के नारे लगे।
रामपुर में विधानसभा क्षेत्र रामपुर से राउंड के बाद कांग्रेस के नंदलाल 95 वोट से आगे
सोलन सीट से कांग्रेस के धनीराम 2108 वोट से आगे चल रहे हैं।
मंडी के सरकाघाट से भाजपा के दलीप करीब 2000 से जीते।

कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री को 4400 लीड

हरोली से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री को 4400 लीड
सरकाघाट में भी कांग्रेस पिछड़ी बीजेपी के दलीप 465 से आगे
मंडी10 में से 10 सीटों पर बीजेपी आगे
सरकाघाट में भी कांग्रेस पिछड़ी, बीजेपी के दलीप 465 वोट से आगे
घुमारवीं चार राउंड के बाद भाजपा के मंत्री राजेंद्र गर्ग कांग्रेस के धर्माणी से 2252 वोट से पीछे
सुंदरनगर में भाजपा प्रत्याशी राकेश जम्वाल 8125 मतों से विजयी
जुब्बल कोटखाई में नौ राउंड के बाद कांग्रेस के रोहित ठाकुर 990 वोटों से आगे
ऊना सदर से चौथा राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती को 2244 मतों की लीड
पांवटा साहिब सीट से पांचवें चरण में भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी 6357  मतों से आगे।

सिराज सीट से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जीत

शिमला शहरी सीट पर सात राउंड के बाद कांग्रेस के हरीश जनार्था 12132 मतों से आगे। भाजपा के संजय सूद 10052 मतों के साथ दूसरे स्थान पर। 
कुल्लू सदर सीट पर सात राउंड के बाद कांग्रेस 5444 वोट से आगे
सिराज सीट से कांग्रेस की जमानत जब्त होने की नौबत
सिराज सीट से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जीत

ऊना की चार सीटों पर कांग्रेस आगे

शिमला शहरी सीट पर 6 राउंड के बाद कांग्रेस के हरीश जनार्था 10102 मतों से सबसे आगे। भाजपा के संजय सूद 8745 मतों के साथ दूसरे स्थान पर
नगरोटा बगवां में पांचवें राउंड तक रघुवीर बाली 9598 वोटों से लीड कर रहे हैं
अर्की सीट से संजय अवस्थी  कांग्रेस 7269 वोटों से आगे
ऊना सदर से भाजपा के सतपाल सिंह सत्ती को 1825 लीड
रामपुर से पांचवे राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी नन्द लाल 233 से आगे
सोलन सदर सीट सीट से धनीराम शांडिल कांग्रेस 1810 वोट से आगे
आनी में छह राउंड के बाद बीजेपी के लोकेंद्र कुमार 4051 वोटों से आगे
ऊना जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस चार तो एक पर भाजपा आगे
कसुम्पटी में कांग्रेस के प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह की बढ़त होने के बाद जश्न मनाते कार्यकर्ता। इस दौरान पुलिस को उन्हें रोकने के लिए आना पड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News