मिस इंडिया-2019 के लिए चुनी गई हिमाचल की 3 बेटियां

Tuesday, Feb 26, 2019 - 02:03 PM (IST)

 

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश की 3 लड़कियों का चयन मिस इंडिया-2019 स्पर्धा के लिए हुआ है। गरिमा वर्मा, शैफाली धीमान और प्रियंका सारस्वत मिस इंडिया में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। ऑडीशन राऊंड के दौरान तीनों लड़कियों ने उम्दा प्रदर्शन कर मिस इंडिया स्पर्धा में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। 8 राज्यों की सबसे योग्य उम्मीदवार ग्रैंड फिनाले में अपने-अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस इंडिया जम्मू-कश्मीर, मिस इंडिया उत्तर प्रदेश, मिस इंडिया पंजाब, मिस इंडिया हिमाचल प्रदेश, मिस इंडिया मध्य प्रदेश, मिस इंडिया उत्तराखंड, मिस इंडिया हरियाणा और मिस इंडिया दिल्ली जून में मुंबई में होने जा रहे ग्रैंड फिनाले में भाग लेंगी। इससे पूर्व 5 मार्च को ओराना कन्वैंशन गुडग़ांव में आयोजित होने वाले नॉर्थ जोनल क्राऊनिंग समारोह में शामिल होंगी। मिस इंडिया के ऑडीशन राऊंड में कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें अलग-अलग राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

मीनाक्षी ने जज किया

ऑडीशन को मीनाक्षी चौधरी मिस ग्रांड इंटरनैशनल 2018 की पहली रनरअप ने जज किया। नॉर्थ जोन के लिए कार्रवाई की जिम्मेदारी लेने के लिए अभिनेत्री दीया मिर्जा लड़कियों का मार्गदर्शन कर रही हैं। मिस इंडिया-2019 की फाइनलिस्ट जून में ग्रैंड फिनाले से पहले फैशन इंडस्ट्री की सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों से प्रशिक्षण और सौंदर्य सैशन से गुजरेंगी। प्रसिद्धि और पहचान के अलावा विजेता को नकद पुरस्कार व कई अन्य पुरस्कार मिलेंगे।

Ekta