हाईकोर्ट को मिले 2 नए जज, राज्यपाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Tuesday, Aug 16, 2022 - 06:34 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने यहां राजभवन में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के 2 नवनियुक्त न्यायाधीशों सुशील कुकरेजा और वीरेंद्र सिंह को एक सादे एवं गरिमामयी समारोह में शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमजद एहतेशाम सईद भी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हाल में आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव आरडी धीमान ने शपथ समारोह की कार्रवाई का संचालन किया और नवनियुक्त न्यायाधीश सुशील कुकरेजा और वीरेंद्र सिंह की नियुक्ति के संबंध में राष्ट्रपति की तरफ से जारी नियुक्ति वारंट पढ़ा।

राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने शपथ पत्र पर राज्यपाल और नवनियुक्त न्यायाधीशों के हस्ताक्षर प्राप्त किए। समारोह के दौरान शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति पीएस राणा, विधायक, महाधिवक्ता अशोक शर्मा, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, न्यायालय के अधिकारी और अन्य गण्यमान्य लोग भी उपस्थित थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay