हाईकोर्ट ने नियुक्त किए 15 नए न्यायिक अधिकारी, 5 का तबादला

Friday, Jan 08, 2021 - 11:16 PM (IST)

शिमला (मनोहर): प्रदेश उच्च न्यायालय ने 15 नए न्यायिक अधिकारियों को पोस्टिंग दी है  और 5 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रकाश चंद राणा को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश चम्बा, हरीश शर्मा को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1 मंडी तथा पंकज शर्मा को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 मंडी में नियुक्त किया गया है। आभा चौहान सिविल जज को शिमला से मंडी कोर्ट नंबर-2, प्रतिभा नेगी सिविल जज को मंडी से शिमला कोर्ट नंबर-2, ईशा अग्रवाल सिविल जज को शिमला से नूरपुर-2 तथा युद्धवीर सिंह सिविल जज को नूरपुर से बैजनाथ स्थानांतरित किया गया है।

वहीं मनु प्रिंजा को सिविल जज कोर्ट नंबर-3 घुमारवीं, सुमित ठाकुर सिविल जज को कोर्ट नंबर-4 मंडी, सोमदेव सिविल जज को कोर्ट नंबर-2 सरकाघाट, विकास कपूर सिविल जज को कोर्ट नंबर-6 शिमला, चुनोती संगरोली सिविल जज को कोर्ट नंबर-4 ऊना, परवीन लता सिविल जज को कोर्ट नंबर-8 शिमला, दिव्या शर्मा सिविल जज को कोर्ट नंबर-2 कसौली, शेविक घई सिविल जज को जुब्बल तथा शीतल गुप्ता सिविल जज को कोर्ट नंबर-2 पांवटा साहिब नियुक्त किया गया है जबकि अनुलेखा तनवर, मेघा शर्मा व रितु सिन्हा को सिविल जज (लीव/ट्रेनिंग रिजर्व) हाईकोर्ट में नियुक्त किया गया है।

Vijay