बड़ी लापरवाही: पुलिस जवानों काे चकमा देकर चिट्टा तस्कर फरार (Video)

Thursday, Aug 22, 2019 - 11:59 AM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सुंदरनगर पुलिस द्वारा पिछले कल सलापड़ में 5.27 ग्राम चिट्टे सहित धरे गए 2 आरोपियों में से एक आरोपी पुलिस हिरासत से रफूचक्कर हो गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ सुंदरनगर प्रकाश चंद ने कहा कि सलापड़ पुलिस के जवान द्वारा दोनों आरोपियों को सुंदरनगर न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाया गया था। इसी दौरान एक आरोपी विपन (32 ) पुत्र रोशन लाल गांव लंगट, थाना बरमाणा, जिला बिलासपुर न्यायालय में चक्कर खाकर गिर गया।

इसके उपरांत पुलिस जवानों द्वारा आरोपी को चैकअप करवाने के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया। इसी दौरान उपरोक्त आरोपी पुलिस जवानों को चकमा देकर पुंघ की तरफ फरार हो गया। पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए लगातार क्षेत्र में दबिश दे रही तथा जल्द ही आरोपी काे पकड़ लिया जाएगा। एसएचओ ने कहा कि लापरवाही बरतने को लेकर पुलिस जवानों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Vijay