Sirmaur: कालाअम्ब में अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 294 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 08:00 PM (IST)
कालाअम्ब (प्रताप): जिला सिरमौर पुलिस की डिटैक्शन सैल टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कालाअम्ब में पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 294 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद की है। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल की है।
जानकारी के अनुसार डिटैक्शन सैल टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 294 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है, विस्तृत जानकारी जल्द सांझा की जाएगी। एसपी नेगी ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ सिरमौर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

