यहां बर्फ की आंधी ने उड़ाए लोगों के होश, गांव में मची अफरा-तफरी

Tuesday, Mar 05, 2019 - 03:50 PM (IST)

किन्नौर (विशेषर नेगी): बर्फबारी के बाद जिला किन्नौर में अब बर्फ की आंधी कहर बरपाने लगी है। पहाड़ों से उठी बर्फीली आंधी तूफान की तरह नुक्सान पहुंचा रही है। ऐसा ही दृश्य किन्नौर के रिस्पा गांव के समीप देखने को मिला। एवलांच के पहाड़ के नाले में आने से इसके साथ लगते बाग-बगीचों को भी नुक्सान हुआ है। प्रधान ग्राम पंचायत रिस्पा विनोद नेगी का कहना है कि पहाड़ी से बर्फ की सफेद धूल उड़ती दिखी।

जैसे ही सफेद धूल दिखी तो ग्रामवासियों ने शोर मचाया। जैसे ही सफेद गुबार गांव के निकट आया तो लोग इधर-उधर भागने लगे। एवलांच की हवाएं और सफेद बर्फ की धूल रिब्बा व स्किबा गांव के मध्य तक पहुंचे तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अभी सेब के बगीचों में नुक्सान का फिलहाल पता नहीं चला है। गनीमत रही कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

Vijay