खराब मौसम के कारण चंडीगढ़ में उतरा CM का हैलीकॉप्टर, सड़क मार्ग से जाना पड़ा दिल्ली

Friday, Mar 06, 2020 - 10:07 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट प्रस्तुत करने के बाद नई दिल्ली के लिए शिमला से हैलीकॉप्टर के माध्यम से रवाना हुए। खराब मौसम के कारण उनके हैलीकॉप्टर को चंडीगढ़ में ही उतारना पड़ा। इस कारण वह चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बेटे गिरीश की रिसैप्शन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली गए हैं। इसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम में भाग लेने के अलावा मुख्यमंत्री के केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात करने की संभावना है। भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और राज्यसभा की सीट को भरने के लिए भाजपा के प्रत्याशी के नाम पर चर्चा कर सकते हैं। साथ ही उनके कई केंद्रीय मंत्रियों से मिलने का भी कार्यक्रम है।

Vijay