अब शिमला-चंडीगढ़ के लिए Heli Taxi में इतने रुपए में पूरा होगा सफर, पढ़िए बड़ी खबरें

Thursday, Feb 28, 2019 - 06:56 PM (IST)

शिमला: केंद्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने दिल्ली से ऑनलाइन मुख्यमंत्री जयराम की उपस्थिति में देश में पहली बार हेलीकॉप्टर सेवा का उड़ान-2 का शिमला एयरपोर्ट जुबड्डहट्टी से शुभारंभ किया। जिसके तहत आज से शिमला से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से शिमला लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरु की गई। किन्नौर में ग्लेशियर की चपेट में आए 5 जवानों का अभी तक कोई सुराग न मिलने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनको जल्द खोजने का भरोसा दिया है। बता दें कि इन जवानों को लापता हुए एक सप्ताह से ज्यादा का समय हो चुका है। मनाली-चंडीगढ़ एनएच के समीप बिलासपुर के बामटा चौक पर एक युवक को 32.15 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सचिन चन्देल निवासी घुमारवीं के बल्ह-चुराणी के रूप में हुई है। अम्ब-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पड़ते पतेहड़ (नैहरियां) में एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे हादसे में बस चालक सहित अरुणाचल प्रदेश के 5 लोग जख्मी हो गए। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिमाचल में घटित बड़ी खबरों से हम आपको अवगत कराते हैं- 

अब शिमला-चंडीगढ़ के लिए Heli Taxi में इतने रुपए में पूरा होगा सफर 
केंद्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने दिल्ली से ऑनलाइन मुख्यमंत्री जयराम की उपस्थिति में देश में पहली बार हेलीकॉप्टर सेवा का उड़ान-2 का शिमला एयरपोर्ट जुबड्डहट्टी से शुभारंभ किया। जिसके तहत आज से शिमला से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से शिमला लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरु की गई। शुरुआत में हेलीकॉप्टर 10 दिन में 3 दिन ही उड़ान भरेगा।  

ग्लेशियर में दबे 5 जवानों के लापता होने पर जानिए क्या बोले CM जयराम
किन्नौर में ग्लेशियर की चपेट में आए 5 जवानों का अभी तक कोई सुराग न मिलने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनको जल्द खोजने का भरोसा दिया है। बता दें कि इन जवानों को लापता हुए एक सप्ताह से ज्यादा का समय हो चुका है। 20 फरवरी से ग्लेशियर की चपेट में आए जवानों की खोज लगातार जारी है लेकिन अभी तक इनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। अभी तक जवानों को खोजने के सभी प्रयास विफल हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम खराब होने की वजह से राहत बचाव कार्य में दिक्कतें पेश आ रही है, लेकिन अब मौसम थोड़ा खुला है। साथ ही जवानों को खोजने के लिए विशेष दल भी काम पर लगा है। उम्मीद है जल्द ही लापता जवानों को बर्फ से निकाल लिया जाएगा। 

मनाली-चंडीगढ़ NH पर चिट्टे की बड़ी खेप के साथ युवक गिरफ्तार
मनाली-चंडीगढ़ एनएच के समीप बिलासपुर के बामटा चौक पर एक युवक को 32.15 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सचिन चन्देल निवासी घुमारवीं के बल्ह-चुराणी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा मनाली-चंडीगढ़ पर वाहनों की चेंकिग की जा रही थी, तभी आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा और काले लिफाफे में बंद चिट्टे को झाड़ियों में फेंकने की कोशिश करने लगा।  

फेल होने पर छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, हॉस्टल में लटका मिला शव 
हमीरपुर के पॉलीटेक्निक संस्थान बडू में पढ़ रहे थर्ड समेस्टर के छात्र द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है। जहां छात्र ने हॉस्टल में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर हमीरपुर पुलिस एसएचओ संजीव गौतम ने पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। 

दर्दनाक हादसा : 200 फुट खाई में गिरी कार, 2 की मौत-3 घायल
बुधवार की शाम को सलूणी उपमंडल में एक कार दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते उसे मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा भेज दिया है। शेष 2 घायलों का समाचार लिखे जाने तक पी.एच.सी. किहार में उपचार चला हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही एच.एच.ओ. किहार शेर सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टि के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

अम्ब-हमीरपुर NH पर अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट बस, 5 लोग जख्मी
अम्ब-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पड़ते पतेहड़ (नैहरियां) में एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे हादसे में बस चालक सहित अरुणाचल प्रदेश के 5 लोग जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां डॉक्टर ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।  

बर्फबारी के बीच बिजली बहाली में जुटे कर्मचारियों का Video Viral
भारी बर्फबारी के बीच बिजली बोर्ड के कर्मचारियों का बिजली बहाली को लेकर बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खुद ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने इस वीडियो को अपने फेसबुक अकाऊंट पर शेयर करके कर्मचारियों के साहस की प्रशंसा की है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पिछले कल का है। सी.एम. जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र सराज के थाची गांव में पिछले कल भारी बर्फबारी हुई। 

कृषि मंत्री बोले- Ex-MLA दें सबूत तो छोड़ दूंगा राजनीति
जिला लाहौल स्पीति में मौसम के खराब होने के चलते भुंतर में 17 दिनों तक हवाई उड़ानें बाधित रही है। कुल्लू पहुंचे कृषि मंत्री एवं लाहौल स्पीति के विधायक डॉ रामलाल मारकंडा ने कहा कि पूर्व विधायक ने यह बयान भी दिया कि लाहौल घाटी में हवाई उड़ाने न होने से कुछ लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद कांग्रेस नेता पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक इस बात को साबित करें और अगर यह बात साबित होती है तो वह राजनीति करना ही छोड़ देंगे। 

DC Kullu यूनुस को डॉ. कलाम इनोवेशन एंड गवर्नेस अवार्ड से किया गया सम्मानित
कुल्लू के डीसी यूनुस को समाज सेवा में बेहतर कार्य के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मैमोरियल समिट ऑन इनोवेशन एंड गवर्नेस अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रवासी भारतीय केंद्र चाणक्यपुरी नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने उनको यह अवार्ड प्रदान किया। डीसी ने अपने पौने 3 साल के कार्यकाल में कुल्लू जिला में हर वर्ग के उत्थान के लिए बेहतर कार्य किया है।

हिमाचल की बेटी को सलाम, 10 साल की उम्र में हासिल किया बड़ा मुकाम
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की सुंदरनगर ग्राम पंचायत महादेव की श्रेया लोहिया ने मात्र 10 वर्ष की छोटी सी उम्र में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। श्रेया देशभर में सबसे कम उम्र की गो-कार्टिंग कार रेसर बन गई है। इसके साथ-साथ श्रेया मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय रोटैक्स चैम्पियनशिप में पूरे भारतवर्ष से प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाली एकमात्र लड़की थी।

Ekta