हिमाचल में हैली टैक्सी की सुविधा शुरू, मंडी से 2 यात्रियों ने धर्मशाला के लिए किया सफर (Video)

Thursday, Dec 09, 2021 - 04:14 PM (IST)

मंडी (रजनीश): प्रदेश में हैली टैक्सी की सुविधा शुरू होते ही वीरवार सुबह मंडी जिला के कांगणीधार स्थित हैलीपैड में पहली उड़ान पहुंची। शिमला से पहले दिन इस हैली टैक्सी में वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया और बोधराज चंदेल यात्री के तौर पर सवार हुए। हैली टैक्सी करीब 10.15 बजे मंडी के कांगणीधार पहुंची। कांगणी हैलीपैड में पहुंचने के बाद यहां से 2 यात्री धर्मशाला के लिए सवार हुए। वन मंत्री ने वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने दोनों यात्रियों की अगवानी की।

कांगणी हैलीपैड में पहुंचने के बाद वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि उड़ान 3 परियोजना के तहत हिमाचल के हर शहर को हैली टैक्सी सेवा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि आम व्यक्ति भी एयर कनैक्टिवटी का लाभ उठा सकें। अभी तक शिमला, मनाली, कुल्लू, मंडी व धर्मशाला शहर को इस सुविधा में जोड़ा गया है। इसे आगे बढ़ाकर और शहरों को भी जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब मंडी में हफ्ते में 6 दिन एयर कनैक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।

उधर, मंडी से हैली टैक्सी की प्रथम उड़ान की यात्री बनीं सनयारड़ी की तनुजा शर्मा और थाना बल्ह निवासी दया शर्मा ने बताया कि कि वे पहली बार हवाई यात्रा कर रही हैं। इसलिए बहुत उत्सुक भी हैं। उन्होंने हवाई यात्रा को आम लोगों की पहुंच में लाने और हैली टैक्सी की बड़ी सुविधा के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया। तनुजा शर्मा ने कहा कि इससे लोगों के बहुमूल्य समय की बचत होगी। जहां मंडी से धर्मशाला जाने में उन्हें 6 घंटे लगते थे, अब वे महज आधे घंटे में वहां पहुंच सकती हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay