हिमाचल में 2 दिन भारी बारिश व ओलावृष्टि की संभावना

Saturday, Apr 03, 2021 - 11:47 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ बना हुआ है। अप्रैल माह में अभी गर्मी का प्रकोप दिखाई नहीं दे रहा है। सुबह व शाम के समय ठंड का एहसास जारी है। रात के समय तो पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों की सेब बैल्ट के किसान व बागवान मौसम विभाग की सूचना से खासे परेशान दिखाई दे रहे हैं। अभी सेब के पौधों में फ्लावरिंग शुरू है। यदि मौसम करवट बदलता है तो सेब के फूल को नुक्सान होगा। प्रदेश के मैदानी इलाकों मंडी, सुंदरनगर, कांगड़ा व सोलन के अलावा शिमला, चम्बा व सिरमौर में 5 व 6 अप्रैल को भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि के साथ तूफान चलने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 8 अप्रैल तक मौसम इसी प्रकार बना रहेगा। शनिवार को राजधानी सहित अन्य क्षेत्रों मे मौसम साफ बना रहा।

Content Writer

Vijay