हिमाचल के 8 जिलों में भारी बारिश व बाढ़ की चेतावनी

Saturday, Aug 06, 2022 - 09:32 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल में मानसून रौद्र रूप धारण कर सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों चम्बा, शिमला, मंडी, कुल्लू, सोलन, बिलासपुर, कांगड़ा और सिरमौर जिला में अलर्ट जारी किया है। बता दें कि प्रदेशभर में भारी बारिश के बाद 55 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। वहीं 35 बिजली के ट्रांसफार्मर ठप्प पड़े हैं। अब तक 612 करोड़ रुपए की सरकारी व गैर-सरकारी संपत्ति तबाह हो गई है। हिमाचल में बारिश, भीषण सड़क हादसों और अचानक बाढ़ आने की घटनाओं में अब 166 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 298 व्यक्ति घायल हुए हैं। प्रदेश के 8 लोग अभी भी लापता हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay