शिमला में मूसलधार बारिश से गिरे देवदार के 3 पेड़

Saturday, Jul 27, 2019 - 11:37 AM (IST)

शिमला(योगराज): प्रदेश में बरसात ने रफ्तार पकड़ ली है।शिमला में बीते रोज से जमकर बारिश हो रही है जिसके बाद शहर में पेड़ गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। बीती रात से अब तक शिमला के आसपास 4 पेड़ गिर चुके है। बेनमोर वार्ड में देर रात 3 पेड़ गिर गए। इन पेड़ों से कोई जानमाल का नुकसान नही हुआ है। जिस जगह ये पेड़ गिरे है यहां वीआईपी के सरकारी आवास है जिनको कोई नुकसान नही हुआ है। शिमला की खूबसूरती को चार चांद लगाने वाले देवदार के पेड़ बारिश के मौसम में लोगों को डराने लग गए हैं। शिमला के देवदार के पेड़ों की उम्र 100 साल से ज्यादा हो चुकी है और कुछ पेड़ तो सूख भी गए हैं। जो शिमला के लिए ख़तरा बन चुके है लेकिन सरकार खतरा बन चुके इन पेडों को लेकर ज्यादा गंभीर नजर नही है।
 

kirti