दिल दहला देने वाली घटना : जंगल में एक साथ फंदे पर झूल गए पति-पत्नी
Friday, Jul 17, 2020 - 05:33 PM (IST)
शिमला (योगराज) : प्रदेश की राजधानी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राजधानी के ग्राम कलगांव में पति-पत्नी ने एक रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल दोनों के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शांता कुमार पुत्र श्री गोकल चंद गांव कलगांव डाकघर पुजारली न0 2 थाना रोहडू जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र लगभग 42 साल व पत्नी मीना पत्नी शांता कुमार उम्र लगभग 40 साल ने आत्महत्या कर ली है। दोनों ने शील गांव के जंगल में वाटर लिफ्ट के साथ देवगार के पेड़ में एक ही रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। रोहडू थाना पुलिस मौका पर पहुंच गई है व कार्यवाही पुलिस अमल में लाई जा रही है।