स्वास्थ्य मंत्री ने विक्रमादित्य सिंह को लिया आड़े हाथ, कहा- मर्यादा में रहकर दें बयान

Sunday, Jan 20, 2019 - 02:23 PM (IST)

शिमला (योगराज): कांग्रेस कार्यालय में हुई खूनी झड़प के पीछे कांग्रेस में भाजपा की B टीम के हाथ होने के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने विक्रमादित्य सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह अब विधायक बन गए हैं। इसलिए जो भी कहे जिम्मेदारी से कहे। शीतकालीन सत्र के दौरान भी उन्होंने संघी और भंगी के नारे लगाए थे क्या यह हमारे समाज के अंग नहीं है। परमार ने कहा कि विक्रमादित्य की मानसिकता संकीर्ण हो गई है इसमें उनकी भी गलती नहीं है, क्योंकि जिस राजनीतिक पार्टी में वे हैं उसमें विचारों के बजाय एक ही परिवार की तूती बोलती है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने उनके द्वारा प्रदेश के सरकारी संस्थानों के भगवाकरण के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक को पूरी जानकारी नहीं है। आयुष्मान भारत योजना के फॉर्मेट के तहत जिस अस्पताल में योजना की सुविधाएं दी जा रही हैं। वहां पर भगवा रंग में योजना से संबंधित जानकारी दी जा रही है जिसके लिए दीवारों पर भगवा रंग किया जा रहा है। विधायक को भगवा रंग से इतनी घृणा क्यों है भगवा रंग अतीत में त्याग और तपस्याा का प्रतीक रहा है। 

मंत्री ने विक्रमादित्य को संघ की शाखा में क्लास लगाने की नसीहत के साथ-साथ अपने परिवार के राजनैतिक जीवन को ध्यान में रखते हुए मर्यादा में रहकर बयान देेने बात कही है। उन्होंने विक्रमादित्य को सोच समझ कर बयानबाजी करने की सलाह दी है और कहा कि उनके आरोपो में कोई सच्चाई नहीं है। सभी आरोप निराधार है। संघ देश को दुनिया का सिरमौर बनाने के विचार देता है।संघ हमेशा देश को जोड़ने के लिए काम कर रहा है न कि तोड़ने का।


 

Ekta