शॉर्ट सर्किट ने बरपाया कहर, पुलिस के 4 क्वार्टर जलकर राख

punjabkesari.in Thursday, Nov 23, 2017 - 08:28 PM (IST)

तेलका: हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला के अंतर्गत आते खैरी में एन.एच.पी.सी. के 5 क्वार्टरों में आग लग गई, जिसमें 4 में पुलिस कर्मी तो एक में एन.एच.पी.सी. कर्मी रहता था। यूं तो इस आग की घटना में 8 से 10 लाख रुपए का नुक्सान होने की बात कही जा रही है लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुक्सान नहीं हुआ है। डी.एस.पी. चम्बा डल्हौजी नवनीत ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है लेकिन घटना के कारणों का सही पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे घटी। जब यह घटना घटी तो पुलिस के 4 क्वार्टरों में से 2 में पुलिस कर्मियों के परिवार रह रहे थे। जैसे ही उन्हें आग लगने की घटना का पता चला तो वे तुरंत क्वार्टरों से बाहर निकल आए। 
PunjabKesari
रात को लगती आग को घट सकती थी अप्रिय घटना
आग की इस घटना में क्वार्टरों में रखा सामान पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गया। उन्होंने कहा कि अगर यह घटना रात को घटती तो शायद कोई अप्रिय घटना घट जाती। उन्होंने बताया कि प्रभावित पुलिस कर्मियों के रहने की अन्य जगह पर अस्थायी व्यवस्था कर दी गई है। जहां तक एन.एच.पी.सी. के एक अन्य क्वार्टर के जलने की बात है तो उसमें कोई ज्यादा नुक्सान नहीं हुआ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News