भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे एच.ए.एस. अधिकारी एच.एस. राणा सस्पैंड

Saturday, Feb 02, 2019 - 10:37 PM (IST)

शिमला: भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे एच.ए.एस. अधिकारी हरि सिंह राणा को प्रदेश सरकार की तरफ से निलंबित कर दिया गया है। कार्मिक विभाग की तरफ से उनके निलंबन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। निलंबन के बाद हरि सिंह राणा का मुख्यालय धर्मशाला स्थित कांगड़ा जिला उपायुक्त का कार्यालय रहेगा। हरि सिंह राणा तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलसचिव के अलावा हमीरपुर मैडीकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक के पद पर सेवाएं दे रहे थे। अदालत की तरफ से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजने तथा पुलिस हिरासत में लेने के कारण सिविल सर्विस रूल्स के तहत निलंबित किया गया है।

1 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में हैं गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि विजीलैंस की तरफ से एच.ए.एस. अधिकारी हरि सिंह राणा, शुलभ अग्रवाल और रितेश बंसल को सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा में स्टोन क्रशर लगाने के लिए 1 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया था। हरि सिंह राणा तकनीकी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के पद से पूर्व सिरमौर के उपमंडल पांवटा में एस.डी.एम. भी रहे हैं। उन पर आरोप है कि पांवटा में एस.डी.एम. रहते एक कारोबारी ने पांवटा में स्टोन क्रशर लगाने के लिए फ ाइल जमा करवाई थी, जिस पर एस.डी.एम. के हस्ताक्षर अनिवार्य थे।

चंडीगढ़ में विजीलैंस के बिछाए जाल में फंस गए राणा

गत दिन विश्वविद्यालय से एक दिन का अवकाश लेकर वह इस कार्य को निपटाने के लिए चंडीगढ़ गए थे। जहां पर वह पहले से विजीलैंस के बिछाए जाल में फं स गए। इसके बाद से उनके कार्यालय के साथ चंडीगढ़ स्थित उनके आवास तथा नालागढ़ में उनकी पत्नी के आवास में भी दबिश दी गई थी।

Vijay