वीरभद्र और सुखराम मिलने से कांग्रेस में खुशी की लहर, किया ये दावा

Saturday, Mar 30, 2019 - 09:44 AM (IST)

शिमला(राजीव) : पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और पंडित सुखराम के मिलने से कांग्रेस में खुशी की लहर है और दोनों नेताओं के साथ आने से प्रदेश में चारो सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद भी जगी है। कांग्रेस का दावा है कि दोनों राजनेता प्रदेश ही नही देश की राजनीति में भी अपना एक विशेष स्थान रखते है,इस लिये अब प्रदेश में भाजपा का तंबू उखड़ना तय है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सिंह कंवर ने कहा कि वीरभद्र सिंह 6 बार मुख्यमंत्री रहे है और पंडित सुखराम संचार करती के मसीहा थे और दोनों का प्रदेश में दोनों का काफी जनाधार के नेता अहि और जब ये दोनों साथ मिल कर चलेगे तो निश्चित रूप से प्रदेश में कांग्रेस को लोकसभा चुनावो में फायदा मिलेगा ! उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ प्रदेश के लोगों में भी कांग्रेस के प्रति उत्साह बड़ेगा।

प्रदेश के दोनों दिग्गजों का एक विशेष जनाधार है जो कांग्रेस को ओर मजबूती प्रदान करेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दोनों राजनेताओं के मिलने और एकमत होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी की यह परम्परा रही है कि वह कभी भी बड़े बजुर्गो को अनादर नही करती और जो घर वापस आते है उन्हें पूरे आदर सम्मान देती हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में अब वीरभद्र सिंह के साथ साथ पंडित सुखराम भी उतरेगें, ओर प्रदेश से भाजपा का तंबू उखाड़ फेकेंगे।

kirti