Hamirpur: फोरलेन कार्य के दौरान लोहे की प्लेटों की चपेट में आए 2 युवक, गंभीर घायल
punjabkesari.in Monday, Oct 21, 2024 - 11:10 AM (IST)

नादौन (जैन): नादौन-हमीरपुर मार्ग पर चल रहे फोरलेन कार्य के दौरान लोहे की प्लेटों की चपेट में आकर 2 युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हमीरपुर मैडीकल कालेज रैफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार भट्ठा गांव में कुछ मजदूर डंगा लगाने के लिए लोहे की प्लेट फिट कर रहे थे, इसी दौरान एक मजदूर का पैर फिसलने से सभी प्लेटें नीचे आ गिरी, जिसके कारण इकरम (21) और जुबेर (25) उनकी चपेट में आ जाने से घायल हो गए।
इकरम को पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि जुबेर का उपचार चल रहा है।
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here