Himachal: पंजाब केसरी समूह के कार्यालयों पर मान सरकार की GST की छापेमारी निंदनीय : धूमल
punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 09:38 PM (IST)
हमीरपुर (राजीव): पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पंजाब केसरी समूह के कार्यालयों पर मान सरकार द्वारा जीएसटी के छापे डालने वाली कार्यवाही निंदनीय है और पूरी तरफ बदले की भावना से सच को कुचलने की साजिश है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की ताकत को कुचलने का जो प्रयास आप सरकार सत्ता के नशे में कर रही वह वाक्या ही स्वच्छ लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि पंजाब केसरी ने पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ लड़ी है और उसमें भी जीती है, वहीं पंजाब केसरी को आतंकवाद नहीं रोक सका तो आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार क्या रोकेगी।
उन्होंने कहा कि सच को कुछ समय के लिए दबाया जा सकता है, लेकिन सच सामने जरूर आएगा और तब पंजाब में आम आदमी सरकार का नाम मिट जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पक्ष-विपक्ष की खामियों को उजागर करना ही पत्रकारिता का धर्म है तथा पंजाब केसरी इस धर्म को पूरी सच्चाई और ईमानदारी से कई वर्षों से निभाती आ रही है।

