युवाओं के लिए रोजगार का मौका, भारी वाहन चालकों और JCB ऑपरेटरों के 10 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू

punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2026 - 05:31 PM (IST)

Hamirpur News : उपमंडल सुजानपुर के गांव री-भलाणा के गणपति स्टोन क्रशर में भारी वाहन चालक और जेसीबी ऑपरेटरों के 10 पदों को भरने के लिए 21 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 45 वर्ष तक के लाइसेंसधारक अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ भोजन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।     

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News