Hamirpur: हरियाणा, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों ने देवभूमि की मदद कर पेश की मानवता की मिसाल : अनुराग

punjabkesari.in Wednesday, Sep 10, 2025 - 04:12 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि देवभूमि हिमाचल अभूतपूर्व प्राकृतिक आपदा के दौर से गुजर रहा है और पिछले कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल भ्रमण कर पीड़ितों का हाल भी जाना और देवभूमि के ज़ख्मों पर मरहम स्वरूप 1500 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता भी दी। उन्होंने कहा कि यह देखना सुखद है कि देवभूमि हिमाचल की आपदा में सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी की कई राज्य सरकारें बढ़-चढ़ कर अपनी भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 5 करोड़ की धनराशि के साथ-साथ 8 ट्रक राहत सामग्री हिमाचल को भेजी तो वहीं दूसरी तरफ़ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपदा राहत कोष में 5 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता के साथ-साथ दर्जनों ट्रक राहत सामग्री देवभूमि के लिए भेजी।

वहीं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने भी 5 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद के साथ कई ट्रक राहत सामग्री हिमाचल प्रदेश को भेजी। मैं पूरे हिमाचल प्रदेश की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी व त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा का उनकी सहृदयता के लिए बहुत धन्यवाद प्रकट करता हूं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News