हिमाचल में अब यहां कटीं महिला व 2 नााबलिग लड़कियों की चोटियां

punjabkesari.in Friday, Aug 25, 2017 - 12:34 AM (IST)

ऊना/कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश में चोटी कटने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इसी कड़ी में हिमाचल के ऊना और कांगड़ा जिला में वीरवार को भी चोटी कटने के 3 मामले सामने आए हैं। पहले मामले में ऊना जिला के विकास खंड गगरेट के टटेहड़ा गांव में रात को सो रही महिला की रहस्यमयी तरीके से चोटी कट गई। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से गौंदपुर बेली निवासी सुरजीत कौर अपने मायके टटेहड़ा में आई हुई थी। वह अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। जब वह वीरवार सुबह जब उठी तो उसकी चोटी कटी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही गगरेट पुलिस ने भी घटनास्थल का दौरा किया। ए.एस.आई कुलविंदर सिंह ने बताया कि जिस प्रकार से बाल कटे हैं, वह कैंची से काटे भी नहीं लग रहे हैं। बहरहाल छानबीन की जा रही है। 
PunjabKesari
भरमात में कटी नाबालिग लड़की की चोटी
दूसरा मामले में कांगड़ा जिला के पालमपुर के नजदीक साथ लगती पंचायत भरमात में बतौर किराए में रहने वाली और पुढ़बा निवासी रमेश चंद की बेटी नितिका जोकि बनूरी में छठी कक्षा में पढ़ती है। जब स्कूल से वापस घर आई तो वह थोड़ी देर के लिए बिस्तर पर लेट गई, जब वह उठी तो उसके बाल कटे हुए थे। इस मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की के बाल जांच के लिए लैब में भेज दिए। थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस प्रकार का एक मामला दर्ज हुआ है, जिसमें लड़की के बाल अपने आप ही कटे हुए हैं। लेकिन इस दौरान किसी प्रकार के कीड़े के पकडऩे या आसपास होने का कोई सुराग नहीं मिला है। 
PunjabKesari
टांडा चौकी में भी कटी चोटी
तीसरे मामले में  कांगड़ा थाना के अंतर्गत टांडा चौकी के तहत सदरपुर में 14 साल की 9वीं कक्षा में पढऩे वाली किशोरी की चोटी कट गई है। इसकी जांच के लिए पुुलिस जांच अधिकारी लाल सिंह ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि वीरवार सुबह जब लड़की उठी तो उसकी एक तरफ की चोटी कटी पाई गई। डी.एस.पी. कांगड़ा सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News