राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने हिमाचल वासियों को दीं नववर्ष की शुभकानाएं

Saturday, Dec 31, 2022 - 08:07 PM (IST)

शिमला/नादौन (ब्यूरो/जैन): राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि नववर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में खुशी और उत्तम स्वास्थ्य लाएगा और हिमाचल प्रदेश विकास के सभी क्षेत्रों में प्रगति करेगा। प्रदेशवासियों के नाम अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नववर्ष-2023 उनके जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने प्रदेश की जनता को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

सीएम सुक्खू ने आशा व्यक्त की है कि लोगों की सक्रिय भागीदारी और समर्पण से वर्ष 2023 में हिमाचल प्रदेश विकास के हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी नववर्ष-2023 के शुभ आगवन पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रतिभा सिंह ने एक संदेश में उम्मीद जताई है कि नववर्ष सबके जीवन में अनन्त खुशियां लेकर आएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay