राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को दीं New Year 2024 की शुभकानाएं

Sunday, Dec 31, 2023 - 06:27 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश वासियों को नववर्ष-2024 की शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि नववर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में खुशी और उत्तम स्वास्थ्य लाएगा और हिमाचल प्रदेश विकास के सभी क्षेत्रों में प्रगति करेगा। प्रदेश वासियों के नाम अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नववर्ष-2024 उनके जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने प्रदेश की जनता को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आशा व्यक्त की है कि लोगों की सक्रिय भागीदारी और समर्पित प्रयास से वर्ष-2024 में हिमाचल प्रदेश विकास के हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

नववर्ष खुशियां लेकर आएगा : प्रतिभा सिंह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने नववर्ष-2024 की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रतिभा सिंह ने उम्मीद जताई है कि नववर्ष 2024 सभी को ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और समाज मे आपसी भाईचारा मजबूत हो, इसी सोच के साथ हम सभी को आगे बढ़ना है।

वर्ष 2023 रहा उपलब्धियों भरा : राजीव बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने नववर्ष की देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 2023 का वर्ष देश के लिए बहुत सी नई उपलब्धियां लेकर आया। खेलों के क्षेत्र में देश ने दुनिया में अपना स्थान बनाया। भारत आर्थिक पायदान पर 10वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंचा। सड़कों के निर्माण, पेयजल के निर्माण, बिजली सुधार व गरीब कल्याण की दिशा में 2023 का वर्ष बेहतर रहा। हिमाचल प्रदेश में 2023 की भारी बरसात की त्रासदी बहुत बड़े जख्म छोड़ गई। इस त्रासदी ने 400 से अधिक बहुमूल्य जानें लील लीं, सैंकड़ों लोगों को बेघर कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि 2024 का वर्ष हिमाचल प्रदेश के लिए और देश के लिए अत्यंत शुभ हो। लगभग 500 वर्ष के संघर्ष के बाद श्री अयोध्या जी में भव्य राम मंदिर निर्माण पूर्ण होने जा रहा है। 2024 का आगाज श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ एक नए सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को जन्म देगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay