PM Modi की माता के निधन पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जताया शोक

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2022 - 05:29 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर व प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह 100 वर्ष की थीं। उन्होंने शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 3 बजे अंतिम सांस ली। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें इस सप्ताह के आरंभ में अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीच्यूट ऑफ  काॢडयोलॉजी एंड रिसर्च सैंटर में भर्ती करवाया गया था। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। 

वहींं राज्यपाल ने कहा कि हीराबेन सादगी की मिसाल थीं और उनका पूरा जीवन नि:स्वार्थ मूल्यों के लिए समॢपत रहा। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक दल के नेता जयराम ठाकुर, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना आदि कई नेताओं ने प्रधानमंत्री की माता के निधन पर शोक जताया है। वहीं हिमाचल प्रदेश कॉर्पाेरेट सैक्टर सेवानिवृत्त समन्वय समिति के प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर देवी लाल ने भी शोक जताया है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News