जब झाड़ू लगाकर खुद जूठी पत्तलें उठाने लगे राज्यपाल (Watch Video)

Wednesday, Jun 19, 2019 - 04:22 PM (IST)

शिमला (तिलक राज): पहाड़ों की रानी शिमला में टूरिस्ट सीजन के बीच हर जगह गंदगी का आलम है। इसे देखते हुए प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बुधवार सुबह शिमला नगर निगम के स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनते हुए रिज मैदान और आसपास के क्षेत्र में खुद झाड़ू उठा कर सफाई की। इस दौरान शिमला नगर निगम की मेयर और डिप्टी मेयर समेत निगम प्रशासन के अधिकारियों ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

गर्मियों के मौसम में पहाड़ों की रानी शिमला में मैदानी इलाकों से लाखों की तादात में पर्यटक पहुंचते हैं जो प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और इसी तरह के कई उत्पाद खुले में फेंक कर चले जाते हैं जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। सैलानियों द्वारा शहर में बिखेरी गई गंदगी को साफ करने के मकसद से शिमला नगर निगम ने विशेष स्वच्छता अभियान छेड़ा है जिसमें निगम प्रशासन के अलावा राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी शामिल हुए।

राज्यपाल ने पर्यटक स्थल रिज मैदान और उसके आसपास के क्षेत्र में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। राज्यपाल ने निगम प्रशासन को शहर को साफ रखने के लिए सख्ती बरतने और आम जनता और सैलानियो से शहर को स्वच्छ रखने के लिए अपना सहयोग देने का आह्वान किया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक होने की भी अपील की।

Ekta