Shimla: सरकार ने छुट्टी वाले दिन बदले 5 HAS अधिकारी, 2 के तबादले किए रद्द

punjabkesari.in Sunday, Sep 29, 2024 - 09:42 PM (IST)

शिमला (भूपिंदर): सरकार ने रविवार को अवकाश वाले दिन 5 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जबकि 2 के तबादले रद्द किए गए हैं। इससे संबंधित अधिसूचना प्रदेश सरकार ने जारी की है। इसके तहत नियुक्ति का इंतजार कर रहे एचएएस अधिकारी मनोज कुमार को प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम सोलन लगाया है, साथ ही उन्हें प्रबंध निदेशक महिला विकास निगम सोलन का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है।

एडीएम कांगड़ा डाॅ. हरीश गज्जू को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त सचिव, विशाल शर्मा को एसडीएम हरोली, संजय कुमार को संयुक्त सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर तथा नियुक्ति का इंतजार कर रहे कृष्ण कुमार शर्मा को संयुक्त निदेशक पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा में तैनाती दी गई है। इसके अलावा सरकार ने 2 एचएएस अधिकारियों के बदले रद्द किए हैं। इसमें अर्शिया शर्मा और कुलवंत सिंह पोटन शामिल हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News