सेब बागवानों की आर्थिक हालत सुधारने के लिए सरकार ने उठाए यह कदम

Tuesday, Aug 13, 2019 - 02:18 PM (IST)

रामपुर (विशेषर नेगी):किसान बागवानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ कर उन की खेती और बागवानी को लाभकारी बनाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए है। बुशहर किसान बागान संघ के सौजन्य से रामपुर के भद्राश में एक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रामपुर के अलावा ननखड़ी और आस पास के इलाको से आये बागवानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बागवानी विभाग के विशेषज्ञों ने विश्व बैक द्वारा वित् पोषित कार्यक्रम सघन बागवानी की विस्तार से जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने बताया इस कार्यक्रम के माध्यम से बागवानों को आर्चड मैनेजमेंट , समूह कैसे गठित करना, कौन कौन सी गतिविधियां इस के माध्यम से की जानी है जानकारी दी जा रही है । इस दौरान ड्रिप इरिगेशन सिस्टम की भी नवीनतम जानकारी दी। शिविर के दौरान बागवानों ने वर्तमान में सेब मंडियों में बागवानों को आ रही समस्याओ को भी सामने रखा और कहा सेब आढ़ती और लदानी बागवानों का शोषण कर रहे है। सेब की दरे सही नहीं मिल रही है। सेब ढुलाई के भी मनमाने दाम बागवानों से वसूले जा रहे है।

बागवानी विशेषज्ञ जे एल हुड़न ने बताया सघन बागवानी कार्यक्रम के तहत बागवानों को साइंटिफिक आर्चड मैनेजमेंट ,इस योजना का लाभ उठाने के लिए कैसे समूहों का गठन होना है ,और कौन सी गतिविधियाँ चलाई जानी है बताया गया । इस कार्यक्रम के तहत रूट स्टॉक में बढ़िया पौधरोपण , व् पुराने सेब बागो से कैसे पैदावार बढ़ाया जा सकता है जानकारियां देना है। बुशहर किसान बागवान विकास संघ अध्यक्ष बृज लाल ने बताया बागवानों को नवीनतम जानकारियां देने और वर्तमान में सेब बागवानों को आ रही समस्याओ को ले कर शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया सेब मंडियों में बागवानों को सही दाम नहीं मिल रहे है। सारा सेब एक दर से नहीं लिया जा रहा है। इसी तरह वाहन चालक भी प्रशासन द्वारा तय दरों से हट कर मनमाने दाम वसूल रहे है। सरकार इस दिशा में कदम उठाये।

Edited By

Simpy Khanna