राहुल गांधी ने दिए आदेश, गोकुल बुटेल को हाईकमान में मिलेगी अहम जिम्मेदारी

Saturday, Jan 20, 2018 - 09:33 PM (IST)

पालमपुर: कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री के आई.टी. सलाहकार गोकुल बुटेल आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी हाईकमान के लिए कार्य करेंगे, ऐसे में गोकुल बुटेल ने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से शनिवार को बैठक की, जिसमें राजनीतिक विषय पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में गोकुल बुटेल ने युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार राहुल गांधी से सांझा किए। जानकारी के अनुसार गोकुल बुटेल को राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में पार्टी के लिए काम करने के आदेश दिए हंै। गोकुल बुटेल ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी वह उसे बखूबी निभाएंगे।