कांग्रेस ने गोकुल बुटेल को सौंपा महत्वपूर्ण दायित्व, राष्ट्रीय समन्वय समिति में समन्वयक नियुक्त

punjabkesari.in Saturday, Feb 18, 2023 - 07:01 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गोकुल बुटेल को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। गोकुल बुटेल अखिल भारतीय कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियों के लिए गठित राष्ट्रीय समन्वय समिति में समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने समूचे देश से 8 कांग्रेस पदाधिकारियों को यह दायित्व सौंपा है। इनमें से गोकुल बुटेल भी एक हैं। कांग्रेस का यह अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। 

गोकुल बुटेल वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सह सचिव पद का दायित्व संभाल रहे हैं। वहीं वह कई प्रदेशों में चुनाव के लिए कांग्रेस वार रूम प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर गोकुल बुटेल को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। जानकारी अनुसार राष्ट्रीय महाधिवेशन में आगामी लोकसभा चुनाव ही नहीं बल्कि मल्लिकार्जुन खरगे की नई टीम के गठन का खाका भी खींचा जाएगा। 

गोकुल बुटेल ने कहा कि जो भी पार्टी ने जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी श्रद्धा और ताकत से निर्वहन करेंगे। साथ ही में उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी महासचिव राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News