बालिका आश्रम की लड़की ने खाया जहरीला पदार्थ, टांडा रैफर

punjabkesari.in Monday, Aug 30, 2021 - 03:15 PM (IST)

देहरा : जिला कांगड़ा के गरली में चल रहे बालिका आश्रम की एक 17 वर्षीय लड़की को टांडा असपताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। लड़की को तुरंत सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा अस्पताल रेफर कर दिया है। जहर निगलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त लड़की करीब एक महीना पहले ही आश्रम में आई थी। डीएसपी ज्वालामुखी चंद्र पाल सिंह ने बताया कि लड़की बयान देने की स्थिति में नहीं है। लड़की को होश आने के बाद ही सब तय हो पाएगा कि आखिरकार उसकी तबीयत कैसे बिगड़ी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Related News