अब जनरल BPL की गर्भवती गाय को मिलेगी 50% सब्सिडी पर फीड

punjabkesari.in Thursday, Jul 26, 2018 - 11:23 AM (IST)

धर्मशाला (नवीन): प्रदेश में अब जनरल बी.पी.एल. परिवार की गर्भवती गाय को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर फीड मिलेगी। पहले केवल एस.सी. वर्ग को ही इसमें शामिल किया गया था लेकिन इस वर्ष से जनरल बी.पी.एल. परिवार को इसमें शामिल किया गया है। जनरल बी.पी.एल. परिवार सब्सिडी के लिए नजदीकी पशु अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार पशुपालन विभाग द्वारा जनरल बी.पी.एल. परिवार की उन गायों को शामिल किया जाएगा जिन गायों के प्रसब के आखिर के 3 महीने रह गए हों। प्रदेश भर में लगभग 4 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। जिससे लगभग 15595 बी.पी.एल. जनरल कैटागिरी के परिवारों को लाभ होगा। प्रति गाय को 3 किलो प्रतिदिन फीड 3 महीने तक दी जाएगी।


कहां कितना बजट
बिलासपुर जिला को 22,65,000, चम्बा को 33,64,000, हमीरपुर को 23,98,000, धर्मशाला पशु पालन विभाग कांगड़ा को 53,72,000, कुल्लाु को 29,31,000, मंडी को 72,36,000, शिमला को 44,39,000, नाहन को 38,96,000, ऊना को 33,03,000 व असिस्टैंट डायरैक्टर (सी.पी.) पालमपुर को 15,99,000 रुपए का प्रावधान किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News