गौशाला में भीषण अग्निकांड, जिंदा जले 4 मवेशी

Saturday, Jun 08, 2019 - 12:37 PM (IST)

शिमला(योगराज) : हिमाचल प्रदेश के शिमला में आग लगने का मामला सामने आया है। जहां चार मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। बता दें कि यह आग शुक्रवार दोपहर शोघी की थड़ी पंचायत के सलाणा गांव में एक गौशाला में लगी।

जिस कारण उसमें बंद दो बैल, एक दुधारू गाय और बछड़ा जिंदा जल गए।गौशाला पलक राम निवासी सलाणा की बताई जा रही है। गांव के लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से करीब 6 लाख का नुकसान आंका गया है। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने मामले की पुष्टि करते हुए आग के कारणों की छानबीन करने की बात कही है।

kirti