हिमाचल में महंगा हुआ गैस सिलैंडर, अब 144.50 रुपए अधिक चुकाने हाेंगे दाम

Thursday, Feb 13, 2020 - 06:17 PM (IST)

शिमला: हिमाचल में गैस सिलैंडर महंगा हो गया है। अब गैस उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलैंडर 144.50 रुपए और महंगा मिलेगा। दिल्ली में चुनावों के बाद दिल्ली सहित हिमाचल में भी गैस सिलैंडर के दाम बढ़ गए हैं। इससे पहले घरेलू गैस सिलैंडर उपभोक्ताओं को 808.50 पैसे मिल रहा था, वहीं अब यह गैस सिलैंडर 953 रुपए में मिलेगा। इसमें कुली लेबर भी जोड़ी गई है। शिमला के स्थानीय गैस एजैंसी के अनुसार घरेलू सिलैंडर के साथ कमर्शियल सिलैंडर के दामों में भी बढ़ौतरी हुई है। पिछले माह जहां कमर्शियल सिलैंडर 1383 रुपए का मिल रहा था। वहीं अब यह सिलैंडर 1608 रुपए मिलेगा। घरेलू सिलैंडर पर उपभोक्ताओं को कितनी सबसिडी मिलेगी अभी यह तय नहीं की गई है।

 

kirti