भगवा रंग से क्यों डर रहे हैं कांग्रेसी: गणेश दत्त

Tuesday, Jan 22, 2019 - 12:50 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): भाजपा उपाध्यक्ष एवं हिमफैड के चेयरमैन गणेश दत्त ने कांग्रेसजनों से पूछा है कि उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भगवा रंग से आखिर डर क्यों लगता है? गणेश दत्त ने कहा कि हर भारतीय को भगवा रंग पर अभिमान होना चाहिए क्योंकि यह हमारी संस्कृति व प्राचीन विरासत का प्रतीक है। भगवा रंग त्याग, तपस्या और बलिदान की निशानी भी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता हर बार एक ही बात को दोहराते हैं कि मुख्यमंत्री कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग बिठाए गए हैं और आर.एस.एस. के हाथ में सरकार का कंट्रोल है। उन्होंने कहा कि वास्तव में कांग्रेसजनों को यह पता नहीं है कि संघ के लोग न राजनीति करते हैं और न ही चुनाव लड़ते हैं।  

कांग्रेसी संघ के कार्यक्रमों में जाएं और विचार रखें

भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसियों को संघ शिक्षा वर्ग और कार्यक्रमों में जाना चाहिए जिनमें वे विचार रख सकें। उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्व. अब्दुल कलाम भी संघ के कार्यक्रम में जाते थे और संघ में अनुशासन व संस्कारों की प्रशंसा करते रहे हैं।


 

Ekta