हिमाचल में ओलंपिक की 13 खेलों का आयोजन करेगी मास्टर गेम्स एसोसिएशन(Video)

Monday, Dec 03, 2018 - 12:13 PM (IST)

 शिमला(योगराज) : हिमाचल प्रदेश में ओलंपिक की 13 खेलों का आयोजन एसोसिएशन करवा रही है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मास्टर कैटेगरी में खेली जाती है। जिसमें फुटबॉल, हॉकी ,बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेनिस और टेबल टेनिस सहित 13 खेलों को शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता के राज्यस्तरीय मुकाबले 6 व 7 जनवरी को बिलासपुर के लुहणू ग्राउंड में होंगे। शिमला मास्टर गेम्स एसोसिएशन ने हर जिले में कार्यकारिणी का गठन कर ज्यादा से ज्यादा मास्टर खिलाड़ियों को जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। शिमला में भी एसोसिएशन ने नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया है।

30 की उम्र पार कर चुके खिलाड़ी उतरेंगे मैदान में

मास्टर गेम्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्रदेश के वरिष्ठ खिलाड़ी जो खेलों से दूर हो गए है। उनको एक बार फिर खेल के मैदान में उतरना एसोसिएशन का मकसद है ताकि इन खिलाड़ियों को एक बार फिर से लोग जान सके। इसके साथ ही प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रहने का सन्देश देना प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है। विनोद कुमार ने बताया कि प्रदेश के वरिष्ठ खिलाड़ी जो 30 की उम्र पार कर चुके है वह इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। वह सरकारी कर्मचारी, बिजनेस मैन या किसान ने इसमें भाग ले सकता है। अक्सर वृद्धावस्था में लोग बीमारियों की चपेट में आ जाते है खेल एक ऐसा माध्यम है। जिससे बीमारियों से भी बचाता है और मनुष्य को स्वस्थ भी रखता है।


 

kirti