Una: गगरेट अस्पताल बना जंग का मैदान, 2 गुटों के बीच मारपीट, पुलिस ने करवाया मेडिकल

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2024 - 06:51 PM (IST)

गगरेट (बृज): सिविल अस्पताल गगरेट आए दिन असामाजिक तत्वों के लिए जंग का मैदान साबित होने लगा है। गत दिनों दो गुटों में हुई आपसी तकरार के बाद जब एक गुट अस्पताल में मरहम पट्टी के लिए पहुंचा तो दूसरे गुट ने अस्पताल में आकर उस पर हमला कर दिया। इससे अस्पताल स्टाफ सहम गया और अब स्टाफ भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

यह कोई नया मामला नहीं है कि गगरेट अस्पताल में ऐसा हुआ हो। अभी कुछ दिन पहले भी कुछ शराबी युवकों ने अस्पताल में जाकर काफी हंगामा किया था जिस कारण महिला स्टाफ सहमा हुआ है। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि फिर से दो गुटों में तकरार हो गई। 

हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में पुलिस भी पहुंची और दोनों पक्षों का मेडिकल भी करवाया गया। अस्पताल प्रशासन आए दिन अस्पताल परिसर में शराबियों की आमद व यहां आकर लड़ाई-झगड़ा करने वालों से इतना परेशान है कि स्टाफ के लिए ड्यूटी करना भी मुहाल है। अस्पताल स्टाफ ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News