Kangra: यात्री की तबीयत खराब होने पर आसमान से ही वापस लौटा विमान

punjabkesari.in Saturday, Mar 15, 2025 - 09:22 PM (IST)

गग्गल: दिल्ली से गग्गल आ रहे इंडिगो के विमान में सफर कर रहे एक यात्री की तबीयत अचानक खराब हो जाने पर जहाज अम्बाला आसमान से वापस दिल्ली को चला गया और दिल्ली में उस यात्री को उतार कर वापस दिल्ली से गग्गल लैंड हुआ जिस कारण 12:30 बजे इंडिगो का गग्गल एयरपोर्ट पहुंचने वाला यह विमान 2 घंटे लेट होकर यानी 2:30 बजे गग्गल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। और तीन बजे के लगभग यह विमान वापस गग्गल से दिल्ली को टेक ऑफ हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News