महेंद नाथ पांडे ने किया ऐलान, देहरा में 2 महीने के भीतर होगा CU का शिलान्यास

punjabkesari.in Wednesday, Jun 14, 2017 - 11:03 PM (IST)

देहरा: केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने जिला कांगड़ा के लिए प्रस्तावित केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण में विलंब के लिए राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि देहरा में सी.यू. के लिए चयनित भूमि पर आगामी 2 महीने के भीतर सी.यू. के निर्माण कार्य का शिलान्यास कर दिया जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री देहरा में केंद्र सरकार के 3 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित सबका साथ, सबका विकास समारोह के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे।  

4 वर्षों के बाद भी चयनित भूमि की निशानदेही तक नहीं
उन्होंने कहा कि देहरा में सी.यू. की स्थापना को लेकर भूमि चयन से लेकर पर्यावरण संबंधी व अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हंै लेकिन राज्य सरकार 4 वर्ष बीत जाने पर भी चयनित भूमि की निशानदेही तक नहीं करवा पाई है। उन्होंने देहरा के पास नलेटी में केंद्रीय विद्यालय में दूसरी शिफ्ट शुरू करने की मांग पर भी सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि वह जल्द ही इसको लेकर सकारात्मक निर्णय लेंगे ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को फायदा मिल सके। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को कुशल नेतृत्व प्राप्त
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को कुशल नेतृत्व प्राप्त हुआ है, जिनके मार्गदर्शन में भारत को विश्व भर में सम्मान मिला है और भारत वर्ष उन्नति व प्रगति की नई राह पर अग्रसर हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार केंद्र की पूर्व कांगे्रस सरकार की राह पर चलती हुई केवल भ्रष्टïाचार को ही बढ़ावा दे रही है और प्रदेश में न तो केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रभावशाली ढंग से लागू किया जा रहा है और न ही राज्य सरकार अपने बूते विकास करवा पाने में समर्थ दिखाई दे रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News