पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए दिल्ली ले गए परिजन

Sunday, Aug 22, 2021 - 10:26 PM (IST)

मंडी (अनिल): पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम की तबीयत बिगड़ने का समाचार है। जानकारी के अनुसार 94 वर्षीय सुखराम को उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया है। रविवार देर सायं उनके पोते आश्रय शर्मा ने इसकी जानकारी फेसबुक अकाऊंट पर सांझा की। उन्होंने लिखा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं, उन्हें उपचार के लिए दिल्ली लाया गया है।

आश्रय शर्मा ने देवी-देवताओं से कामना की है कि सुखराम जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होंगे। आश्रय शर्मा ने बताया कि पंडित सुखराम को यूरिन इन्फैक्शन हुआ है। यह समस्या काफी समय से चल रही थी लेकिन अब यह गंभीर हो गई है। इसलिए उन्हें दिल्ली लाया गया है, जहां मैक्स अस्पताल से उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि अभी डाॅक्टर सभी प्रकार के टैस्ट करवा रहे हैं और उसके बाद ही यह निर्णय लिया जाएगा कि सर्जरी करनी है या नहीं। सोमवार को उन्हें अस्पताल में दाखिल करने के लिए कहा गया है।

Content Writer

Vijay