राजपुर डाकघर बंद होने पर पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने जताई आपत्ति
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 04:33 PM (IST)
कांगड़ा। समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने राजपुर का डाकघर बन्द हो जाने पर व्यक्त की। पूर्व विधायक ने कहा कि आज उन्होंने प्रिन्ट एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया में यह समाचार पढ़ा कि नगर निगम पालमपुर के अन्तर्गत वार्ड नम्बर 11 राजपुर का डाकघर बन्द हो गया।
इस विषय को लेकर वह राजपुर के निवासी पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज भाजपा नेता शान्ता कुमार जी से उनके आवास पर मिले ओर उन्होंने डाकघर के बन्द हो जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे पुनः खुलवाने का आग्रह किया। पूर्व विधायक ने कहा इसी तरह के विषय को लेकर चिम्वलहार के निवासियों ने मिलकर अवगत करवाया है कि चिम्वलहार का डाकघर बन्द होने जा रहा है।
पूर्व विधायक ने कहा जब उन्होंने इस सन्दर्भ में सम्बधित विभाग के एक आला अधिकारी से बात की तो उन्होंने रहस्योद्घाटन करते हुए कहा यहाँ तो वो स्थिति हो गई है जैसे लोगों ने भी वीएसएनएल के कनेक्शन कटवा दिये ओर प्राइवेट एजेंसियों के कनेक्शन ले लिए। ऐसी ही स्थिति हमारे डाक घरों की बन गई है। लोग मनचाहे बैंक में खाते खुलवा रहे हैं। जबकि डाक घरों में खाते खोलने की कोई रुचि नहीं लेते।
परिणामस्वरूप यह डाकघर भी एक किस्म की जनता की सुविधा की दुकान है। ऐसे में माल विकेगा तो दुकान चलेगी अगर माल नहीं विकेगा तो दुकान बन्द हो जाएगी। ऐसी ही स्थिति अब यहाँ डाकघरो की बन गई है अब नए डाकघर तो खुलेंगे नहीं जहाँ खुले हैं वहाँ के निवासी जनहित में ज्यादा से ज्यादा खाते खुलवागें तो डाकघर चलेगा अन्यथा डाकघर बन्द तो नहीं होंगे अपितु कम खाते होने के कारण आगे पीछे चल रहे डाक घरों में मर्ज हो जाएंगे।
पूर्व विधायक ने चिम्वलहार के निवासियों से आग्रह किया है कि राजपुर की तरह इससे पहले कि इस डाकघर के भी बन्द होने के फरमान आ जायें तो बेहतर होगा ज्यादा से ज्यादा रुचि लेकर इस घर द्वार सुविधा का लाभ उठायें ओर खाते खुलवाएं ।

