मैहली में नहीं, अब छराबड़ा के इस होटल में ठहरेंगे महेंद्र सिंह धोनी

Sunday, Jun 20, 2021 - 08:15 PM (IST)

कुफरी (गौतम): छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार व दोस्तों के साथ अब छराबड़ा स्थित होटल वाइल्ड फ्लावर हाल में ठहरेंगे। बीते 2 दिनों तक शिमला के समीप मैहली में रुकने के बाद रविवार को उन्होंने छराबड़ा की ओर रुख किया। दोपहर के समय वह छराबड़ा स्थित होटल वाइल्ड फ्लावर हाल पहुंचे। उधर, सुबह के समय मैहली में उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान उन्होंने किसी को निराश नहीं किया और प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाए व ऑटोग्राफ दिए।

आरटीसीए के अधिकारियों ने सम्मानित किए धोनी

आरटीसीए के अधिकारियों ने भी धोनी से मुलाकात कर पारंपरिक हिमाचली टोपी देकर उन्हें सम्मानित किया। धोनी ने इस दौरान उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह आरटीसीए इंडोर क्रिकेट अकादमी का दौरा करने के लिए तत्पर हैं। यह अकादमी शिमला के उपनगर पंथाघाटी में खुलने जा रही है। धोनी ने इंडोर क्रिकेट के लिए विनाइल फ्लोरिंग लगाने का सुझाव दिया।

Content Writer

Vijay