कांग्रेस नेताओं के साथ पूर्व विधायक हृदय राम ने थामा BJP का दामन

Friday, May 03, 2019 - 09:13 PM (IST)

शिमला: श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हृदय राम अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा लोकसभा चुनाव प्रभारी तीरथ सिंह रावत की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा का दामन थामा। हृदय राम ने इस अवसर पर कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।

ये कांग्रेस नेता हुए भाजपा में शामिल

हृदय राम के साथ भाजपा में शामिल होने वाले अन्य नेताओं में कांग्रेस के ओम प्रकाश, हीरा सिंह, जगत कन्याल, शकुंतला चौहान तथा वर्तमान कांग्रेस विधायक विनय कुमार की भाभी रीना चौहान शामिल है। इसके अतिरिक्त कई पंचायतों के वर्तमान एवं पूर्व प्रधान भी भाजपा में शामिल हुए।

Vijay