जंगल में भड़की आग से लाखों की वन संपदा राख, जिंदा जले कई जीव-जंतु(Video)

punjabkesari.in Friday, May 31, 2019 - 04:37 PM (IST)

नाहन (सतीश) : आगजनी और आगजनी के के बाद यह तस्वीरें नाहन वनमण्डल के जमटा क्षेत्र की है। जहां पिछले दिनों से जंगल आग से देख रहे हैं। बता दें कि आग ने करीब 2 से 3 किलोमीटर जंगल के दायरे को अपनी चपेट में ले लिया है। अभी तक आगजनी की इस घटना से जहां करोड़ों रुपए की वन संपदा को नुकसान हो चुका है। वहीं कई जीव जंतु भी आग की भेंट चढ़ चुके हैं। आगजनी का क्रम लगातार जारी है लोगों का कहना है कि पिछले 2 दिनों से जंगल में आग लगी हुई है। जिससे अनेकों छोटे बड़े पौधे आग की भेंट चढ़ चुके हैं। आगजनी से करीब 80 हजारपौधों को नुकसान पहुंचा है।
PunjabKesari

वन कर्मी अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास जरूर कर रहे हैं। मगर यह नाकाफी साबित हो रहे है। वहीं जब आगजनी की इस घटना की वन कर्मी ने दास्तां सुनाई तो वन कर्मी पुरुषोत्तम सिंह खुद भी भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि इस जंगल में उन्होंने खुद सैकड़ों पौधे लगाए है। जो उन्होंने खुद अपनी आंखों से राख होते हुए भी देखे। उन्होंने बताया कि आगजनी की घटना के दौरान जब उन्होंने जंगल से जीव जंतुओं को भागते देखा तो उनका दिल पसीज गया। उन्होंने कहा कि इस जंगल में अनेकों किस्म के पौधे लगाए गए थे। जिनमें से कुछ फलदार कुछ औषधीय पौधे भी शामिल थे।
PunjabKesari

वहीं आगजनी की घटना पर उन्होंने यह भी कहा कि शरारती तत्वों द्वारा इस आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है। आगजनी की घटना से अलग-अलग स्थानों पर करोड़ों की वन संपदा को नुकसान हो रहा है जो ना केवल मौजूदा समय में ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी भरपाई कर पाना आसान नहीं है। ऐसे में आम लोगों से भी अपील है कि वनों को जलाए नहीं वनों को बचाने में सहयोग करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News