पानी के लिए चक्का जाम, पुलिस, जनता और IPH अधिकारियों में हुई झड़प (Video)

Thursday, Nov 21, 2019 - 10:12 PM (IST)

ठियोग (सुरेश) : ठियोग में पानी की समस्या को लेकर आज सरिवन में ग्रमीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर चक्का जाम कर दिया है। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर सभी वाहनों के पहिए थम गए हैं। और सड़क पर लम्बी कतार लग गयी है ।और लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की समस्या बहुत गंभीर है परंतू प्रशासन लोगों की कोई सुध नहीं ले रहा है।

लोगों का कहना है कि जब तक प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर आकर ठोस आश्वासन नहीं देता चक्का जाम जारी रहेगा। लगातार 2 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पूरी तरह थम गया। इस दौरान नायब तहसीलदार और तहसीलदार ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शकारी पानी विभाग और बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर आने के लिए अड़े रहे। इस दौरान अधिकारियों के साथ लोगों की खूब बहस हुई। लोगों ने अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान करने को कहा। उसके बाद ठोस आश्वासन मिलने के बाद चक्का जाम खोल दिया गया।

वहीं ठियोग से पूर्व में रहे बीडीसी चेयरमैन राजेंद्र वर्मा का कहना है कि काफी समय से प्रशासन लोगों को गुमराह कर रहा है। बिजली वाले पानी वालों पर अपनी जिम्मेदारी थोप देते हैं और पानी वाले बिजली विभाग को दोष देते हैं। और इसके बीच लोग पीस रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों को कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता धरना जारी रहेगा। चक्का जाम के दौरान सड़क पर कई मरीज भी परेशान होते रहे। लोगों ने चक्का जाम खुलवाने के प्रयास किया लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोग तस से मस न हुए। हालांकि मरीजों को देखकर बाद में उन्हें रास्ता दिया गया।

इस दौरान जाम में कुल्लू के आनी से विधायक किशोरी लाल भी जाम में फसे रहें। उन्होंने कहा कि वे भी एक घंटे से जाम में फंसे हैं। लोगों को सड़क को बंद नहीं करना चाहिए। विधायक किशोरी लाल ने कहा कि पानी की समस्या को लेकर लोगों को विभाग के पास जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार अच्छे से अपना काम कर रही है और लोगों की जो भी समस्या होगी उसे दूर किया जाएगा। आपको बता दें कि पानी की समस्या को लेकर बीते दिनों पहले विधायक राकेश सिंघा के पास कई पंचायत के लोग गए थे और अब लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर प्रशासन को घरने का प्रयास किया जिससे लोगों को सही समय पर पानी मिल सके। 2 घण्टे के जाम के बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों के कहने पर जाम को खोल दिया।

Edited By

Simpy Khanna